इमली की चटपटी चटनी घर पर ऐसे करें तैयार

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

1 कप इमली का गूदा, 2 कप गुड़, 1 चम्मच  सौंफ, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच लाल मिर्च  पाउडर और नमक स्वादानुसार।

स्टेप 1

इमली की चटपटी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इमली को हल्के गुनगुने  पानी में डालकर भिगो दें।

स्टेप 2

अब गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें।  फिर इसमें भिगी हुई इमली को अच्छे  से मसल कर डाल दें।

स्टेप 3

इसके बाद इसमें 2 कप गुड़ डालकर करछी की मदद से मिक्स कर लें। कुछ देर के बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।

स्टेप 4

फिर इस मिश्रण में चीनी, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब चटनी को एक उबाल आने तक पका लें।

स्टेप 5

चटनी में जब अच्छे से उबला आ जाएं, तो  इसे 1- 2 मिनट के लिए ओर पकाएं। फिर इसमें 1 चम्मच सौंफ डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 6

अब गैस बंद कर दें और चटनी को ठंडा  होने दें। ठंडी होने के बाद चटनी को  कांच के जार में स्टोर में कर लें।

स्टेप 7

तैयार है आपकी स्वादिष्ट इमली की  चटपटी चटनी। आप इसे स्नैक्स और गोलगप्पे के साथ सर्व कर सकते है।

लंच में बनाएं पलाक पकोड़ा, जानें रेसिपी

Recipe

निधि मिश्रा