घर पर मिनटों में तैयार करें कोंकणी अंडा करी
Recipe
निधि मिश्रा
सामग्री
6 अंडे, प्याज, कद्दूकस किया हुआ नारियल, काली मिर्च, दालचीनी, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, इमली, नमक।
स्टेप 1
कोंकणी अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में नमक डालकर अंडे को उबाल लें।
स्टेप 2
अब एक पैन में साबुत धनिया, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग, इलायची और सूखी लाल मिर्च डालकर रोस्ट करके पीस लें।
स्टेप 3
इसके बाद नारियल को कद्दूकस करके प्लेट
में रख लें। फिर इमली और नारियल का
पेस्ट तैयार कर लें।
स्टेप 4
अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म कर
लें। फिर इसमें जीरा डालकर अच्छे
से चटकने दें।
स्टेप 5
फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज
डाल दें। अब इसे लाल होने तक
अच्छे से भूनते रहें।
स्टेप 6
अब इसमें इमली और नारियल का पेस्ट डाल दें। फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और धनिया पाउडर डाल दें।
स्टेप 7
मसाला जब भून जाएं, तो इसमें ग्रेवी के अनुसार पानी डाल दें। जब ग्रेवी में उबाल आ जाएं, तो इसमें उबले हुए अंडे को छिलकर डाल दें।
स्टेप 8
तैयार है कोंकणी अंडा करी। गरमागरम अंडा करी को बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निंश करके सर्व करें।
शाम को स्नैक्स में झटपट बनाएं कॉर्न कटलेट, जानें रेसिपी
Recipe
निधि मिश्रा
Learn more