घर पर 10 मिनट में
तैयार करें ब्रेड टिक्की
Recipe
निधि मिश्रा
सामग्री
आलू, ब्रेड स्लाइस,अदरक- हरी मिर्च का पेस्ट, जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, गर्म मसाला, धनिया पत्ती, नमक।
स्टेप 1
ब्रेड टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में 10- 12 आलू डालकर उबलें
और फिर छिलके उतार लें।
स्टेप 2
अब सारे उबले आलू को एक बाउल
में निकाल लें। इसके बाद चम्मच
की मदद से आलू को मैश कर लें।
स्टेप 3
इसके बाद आलू में अदरक- हरी मिर्च का पेस्ट, चाट मसाला, जीरा पाउडर, धनिया पत्ती और नमक डालकर मिलाएं।
स्टेप 4
फिर इसमें ब्रेड के स्लाइस को क्रश करके डालें और गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स करें।
स्टेप 5
अब आलू के डो को हाथों की मदद से
गोल- गोल शेप दें। फिर इसे हाथों से दबाकर टिक्की जैसे बनाकर तैयार कर लें।
स्टेप 6
इसके बाद एक प्लेट में ब्रेड क्रम्बस
लें। फिर तैयार की हुई सारी टिक्कियों
को इसमें कोट कर लें।
स्टेप 7
अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म कर
लें। फिर सारी टिक्कियों को इसमें डालकर अच्छे से फ्राई करें।
स्टेप 8
तैयार है आपकी ब्रेड की स्वादिष्ट
टिक्की। इसे हरी या लाल चटनी
के साथ सर्व करें।
कुकर में तैयार करें कटहल बिरयानी
Recipe
निधि मिश्रा
Learn more