लंच में बनाएं पालक  राइस, जानें रेसिपी

निधि मिश्रा

Recipe  

सामग्री

2 कप पालक, 1 कप चावल, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, तेजपत्ता, नमक।

स्टेप 1

पालक राइस बनाने के लिए सबसे  पहले पालक को धो लें। फिर इसमें  2 सीटी आने तक पका लें।

स्टेप 2

फिर इसे ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद ब्लेंडर में डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 3

अब एक कुकर में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और इलायची डालकर चटका लें।

स्टेप 4

फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज  और हरी मिर्च डाल दें। इन्हें सुनहरा  होने तक अच्छे से भून लें।

स्टेप 5

इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर और नमक डाल दें। कुछ देर के बाद  सभी मसालें डालकर अच्छे से भूनें।

स्टेप 6

जब मसालें अच्छे से भून जाएं, तो  इसमें पालक का पेस्ट डाल दें और  इसे 3- 4 मिनट के लिए पका लें।

स्टेप 7

पालक का पेस्ट मसालें के साथ अच्छे से भून जाएं, तो इसमें चावल को पानी से धोकर इसमें डाल और 2 कप पानी डालकर 2 सीटी लगाएं।

स्टेप 8

तैयार है आपके स्वादिष्ट पालक राइस। आप इसे बारीक कटा हुआ हरा धनिया के साथ सर्व करें।

दाल फ्राई की इस रेसिपी  को आप भी करें ट्राई

निधि मिश्रा

Recipe