घर पर बनाएं रेस्टोरेंट  स्टाइल लहसुन मेथी

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

मेथी, मूंगफली, तिल, लहसुन, बेसन,  प्याज, टमाटर, नमक, तेल, जीरा, हल्दी,  लाल मिर्च और धनिया पाउडर।

स्टेप 1

लहसुनी मेथी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को साफ करके बारीक काटकर पानी से धो लें।

स्टेप 2

अब एक पैन तेल गर्म करके इसमें लहसुन  की कलियां डाल दें। कुछ देर बाद इसमें  कटी हुई मेथी डालें।

स्टेप 3

मेथी और लहसुन जब अच्छे से पक जाएं तो इसे एक बाउल में निकाल लें। दूसरी तरफ मूंगफली और तिल को रोस्ट करके पेस्ट बना लें।

स्टेप 4

अब उसी पैन में तेल गर्म करके जीरा डाल दें। जीरा जब तड़क जाएं, तो इसमें बारीक कटा प्याज और लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।

स्टेप 5

प्याज जब सुनहरा हो जाएं, तो इसमें बारीक कटे हुए टमाटर, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।

स्टेप 6

मसाले जब भून जाएं, तो इसमें मूंगफली और तिल का पेस्ट डालकर मिक्स करें। जब ये मिश्रण अच्छे से भून जाएं, तो इसमें बेसन डालकर मिक्स करें।

स्टेप 7

जब ये मिश्रण अच्छे से भून जाएं, तो इसमें पके हुए मेथी और लहसुन को डालकर मिला लें और 15 मिनट के लिए ढककर पकने दें।

स्टेप 8

तैयार है आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल लहसुन मेथी। आप इसे परांठा, पूड़ी या फिर चावल दाल के साथ भी सर्व कर सकती है।

घर पर ऐसे बनाएं होटल  जैसा मुगलई परांठा 

Recipe

निधि मिश्रा