बच्चों के लिए घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्प्रिंग रोल

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, हरी  मिर्च, अदरक- लहसुन पेस्ट, नूडल्स, चिली सॉस, नमक, लाल मिर्च पाउडर, मैदा।

स्टेप 1

स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले  एक बाउल में मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर डो तैयार कर लें।

स्टेप 2

अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।

स्टेप 3

इसी पैन में बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर और पत्ता गोभी डाल दें। फिर इन चीजों को ढककर अच्छे से पकाएं।

स्टेप 4

फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लें। कुछ देर के बाद इसमें सोया, चिली और टोमैटो सॉस डाल दें।

स्टेप 5

अब गूंथे हुए मैदे के डोस से लोईयां बना लें। फिर बेलन की मदद से गोल- गोल रोटी जैसा बेलकर प्लेट में रख लें।

स्टेप 6

इसके बाद तैयार की हुई स्टफिंग को  रोटी के बीच में डालकर रोल कर लें।  ऐसे ही सारे रोल तैयार करें।

स्टेप 7

फिर पैन में तेल गर्म कर लें। अब इसमें तैयार किए हुए सारे रोल को डालकर  फ्राई कर लें।

स्टेप 8

फ्राई किए हुए रोल को छोटे- छोटे टुकड़ों  में काटकर हरी और लाल चटनी के साथ सर्व करें।

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं कच्चे आम की लौंजी

Recipe

निधि मिश्रा