बच्चों को खुश करने के लिए ब्रेड से बनाएं पिज्जा
Recipe
निधि मिश्रा
सामग्री
5 ब्रेड स्लाइस, पिज्जा सॉस, प्याज, पनीर,
कॉर्न, टमाटर, बटर, पनीर, चिली फलेक्स,
काली मिर्च और नमक।
स्टेप 1
ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले
ब्रेड स्लाइस लें और उस पर चम्मच
की मदद से पिज्जा सॉस लगाएं।
स्टेप 2
अब प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और पनीर को काट लें। इन सभी चीजों को एक बाउल में नमक और काली मिर्च पाउडर के साथ मिलाएं।
स्टेप 3
इसके बाद ब्रेड के स्लाइस पर तैयार किया हुआ सब्जियों का मिश्रण मिलाएं। फिर ऊपर से मोजरिला चीज़ को डालकर अच्छे से फैला लें।
स्टेप 4
अब ऊपर से ब्रेड स्लाइस पर चिली
फ्लेक्स और ओरिगैनो डालें। इसके
बाद गैस पर तवा गर्म करें।
स्टेप 5
तवा पर हल्का बटर लगा लें। बटर
गर्म हो जाएं, तो ब्रेड स्लाइस को इस
पर रखकर 10 मिनट तक पका लें।
स्टेप 6
तैयार है आपका स्वादिष्ट ब्रेड पिज्जा।
आपके बच्चे इस पिज्जा को खाकर
एकदम खुश हो जाएंगे।
घर पर बच्चों के लिए
बनाएं फ्रेंच फ्राइज
Recipe
निधि मिश्रा
Learn more