वीकेंड पर बनाएं मटन गलौटी कबाब, जानें रेसिपी

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

मटन कीमा, पपीता, प्याज, अदरक- लहसुन  का पेस्ट, इलायची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, तेल।

स्टेप 1

मटन गलौटी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम मटन कीमा और पपीते का पेस्ट एक बाउल में डाल लें।

स्टेप 2

अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज, अदरक- लहसुन का पेस्ट और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 3

इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाल, लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब कीमा को बाइंड करने के लिए इसमें 2 कप बेसन डाल दें और इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

स्टेप 5

इसके बाद गैस पर कढ़ाई गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें। तेल गर्म होने पर मिश्रण से गोल- गोल कबाब बनाकर डाल दें।

स्टेप 6

सारे कबाब सुनहरा होने तक कबाब  को डिप फ्राई कर लें। फिर सारे  कबाब को प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 7

तैयार है मटन गलौटी कबाब। गरमागरम कबाब को हरी और लाल चटनी के  साथ सर्व करें।

 बच्चों के लिए घर पर  बनाएं वेज हक्का नूडल्स

Recipe

निधि मिश्रा