ब्रेकफास्ट में रवा से बनाएं स्वादिष्ट मेदु वड़ा
Recipe
निधि मिश्रा
सामग्री
1 कप रवा, जीरा, नमक, पानी, तेल, हरी मिर्च, हरा धनिया, करी पत्ता, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस।
स्टेप 1
मेदु वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक
पैन में गर्म कर लें। फिर इसमें 1 चम्मच
तेल और नमक डालकर मिलाएं।
स्टेप 2
जब पानी अच्छे से गर्म हो जाएं, तो इसमें 1 कप रवा डालकर करछुल की मदद से चलाते हुए अच्छे से मिला लें।
स्टेप 3
रवा जब मिक्स हो जाएं, तो इसे करछुल
की मदद से डो की तरह होने तक
मिलाएं। अब इसे ठंडा कर लें।
स्टेप 4
अब एक मिक्सर में जीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, नमक, धनिया पत्ती डालकर पीस लें और इसे रवा में डालकर मिला लें।
स्टेप 5
इसके बाद गैस पर एक कड़ाई गर्म कर
लें। फिर इसमें तैयार किए गए मिश्रण
को तेल में डालकर फ्राई कर लें।
स्टेप 6
जब वड़े सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तो मेदु वड़ा को प्लेट में निकाल लें। गरमागरम मेदु वड़ा को चटनी के साथ सर्व करें।
मेहमानों के लिए बनाएं चिकन पुलाव, जानें रेसिपी
Recipe
निधि मिश्रा
Learn more