गर्मियों में ऐसे बनाएं
चुकंदर का रायता
Recipe
निधि मिश्रा
सामग्री
2 चुकंदर, 2 कप दही, काला नमक, जीरा पाउडर, नमक, आधा कप हरी धनिया
पत्ती और 1 गुच्छा पुदीने का पत्ता।
स्टेप 1
चुकंदर का रायता बनाने के लिए
सबसे पहले चुकंदर को धोकर छिलें
और फिर कद्दूकस कर लें।
स्टेप 2
अब कद्दूकस किए हुए चुकंदर को ब्लेंडर
में डालकर पीस लें। आप चाहे तो चुंकदर
को उबालकर भी पीस सकते है।
स्टेप 3
इसके बाद एक बाउल में 2 कप दही डालकर अच्छे से फेंट लें। फिर इसमें चुकंदर का पेस्ट डालकर मिक्स करें।
स्टेप 4
अब इस मिश्रण में काला नमक और सफेद नमक डाल दें। इसके बाद 1 चम्मच जीरा को पैन में ड्राई रोस्ट करें।
स्टेप 5
फिर इसका दरदरा पाउडर बानकर रायते में मिक्स कर लें। आखिर में हरी धनिया पत्ती और पुदीने की पत्ती से गार्निंश करें।
स्टेप 6
तैयार है चुकंदर का रायता। इसे खाने
से 2 घंटे पहले फ्रिज में रख दें और
खाते समय ठंडा- ठंडा सर्व करें।
गर्मियों में झटपट
तैयार करें लौकी की स्वादिष्ट
रबड़ी
Recipe
निधि मिश्रा
Learn more