घर पर चने की दाल से बनाएं बर्फी 

RECIPE

निधि मिश्रा

सामग्री

2 कप चना दाल, 3 कप दूध, काजू, बादाम, पिस्ता, इलायची पाउडर ,घी और चीनी।

स्टेप 1

चने दाल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को भिगोकर कर 2 घंटे के लिए रखें।

स्टेप 2

अब सारे ड्राईफूट्स को बारीक काटकर साइड में रख लें।

स्टेप 3

इसके बाद चना दाल को सूती कपड़े या  छलनी की मदद से पानी को निकाल लें।

स्टेप 4

अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें चने दाल को सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 5

जब ये भून जाएं तो इसे मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और साइड में रखें।

स्टेप 6

अब एक पैन में दूध गर्म करें और उसमें चीनी मिलाएं। थोड़ी देर बाद इसमें दाल डालें।

स्टेप 7

दाल को तब तक पकाएं जब तक की कंसिस्टेंसी थिक न हो जाए।

स्टेप 8

अब एक बड़ी थाली लें और उसमें इस मिश्रण को फैला लें और ऊपर से ड्राईफूट्स डालें।

स्टेप 9

मिश्रण के ठंडा होने के बाद चाकू से बर्फी शेप देकर काट लें। तैयार है चना दाल बर्फी।

 बचे हुए चावल से बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाई

RECIPE

निधि मिश्रा