सर्दियों में ऐसे बनाएं कुरकुरी आलू कचौड़ी 

Recipe

निधि मिश्रा

सामग्री

गेंहू का आटा, आलू, सूजी,  हरी मिर्च, हरा धनिया,गरम मसाला, धनिया  पाउडर, हींग, नमक और तेल।

स्टेप 1

आलू कचौड़ी बनाने के लिए  सबसे पहले आलू उबला लें और  इसे एक बाउल में मैश करके रखें।

स्टेप 2

अब एक बाउल में आटा, सूजी, नमक और तेल मिलाएं और फिर पानी की मदद से एक डो तैयार करें।

स्टेप 3

अब एक पैन में तेल गर्म करके उबले हुए आलू डालें। फिर इसमें सारे मसालें, नमक, अमचूर और हरा धनिया मिक्स करें।

स्टेप 4

इसके बाद आटे से गोल - गोल लोई बनाएं और उसमें आलू का मिश्रण में बीच बराबर मात्रा में भरना शुरू करें।

स्टेप 5

अब एक कढ़ाही में तैल गर्म करें और  एक - एक करके सारी कचौड़ी को सुनहरा होने तक डिप फ्राई कर लें।

स्टेप 6

तैयार है आपकी गरमागरम आलू की कचौड़ी। इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते है।

वीकेंड पर फैमिली के लिए बनाएं क्रिस्पी चीज बॉल्स

Recipe

निधि मिश्रा