निधि मिश्रा
अचानक घर में मेहमान आने की खबर लगे, तो उनके लिए फटाफट से फ्लफी ढोकला बना सकते हैं।
ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन कोछान लें।
अब इसे बेसन में 2 कप दही डालकर मिला लें। ध्यान रहे कि दही ज्यादा खट्टा ना हो।
इसके बाद इसमें नमक, अदरक का पेस्ट, हल्दी को डालकर अच्छे से मिलाएं।
कुछ देर बाद इस बेसन के घोल में बेकिंग सोडा और ईनो डालकर मिलाएं।
अब एक बर्तन में पानी उसमें एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर एक बाउल में बैटर डाल दें।
इस बीच तड़का बना लें। करी पत्ता, राई , चीनी और पानी मिलाकर तड़का तैयार कर लें।
अब इस तड़के को ढोकले पर डाल दें। तैयार है आपका फ्लफी ढोकला।
निधि मिश्रा