मध्यप्रदेश की ये फेमस डिशेज़ घर पर ज़रूर बनाएं
Food
निधि मिश्रा
अगर आप भी खाने के शौकीन है तो आपको घर पर मध्यप्रदेश की ये फेमस डिशेज़ को बनाकर ट्राई करना चाहिए।
गोश्त कोरमा
भोपाली गोश्त कोरमा नवाबी व्यंजनों का
एक हिस्सा है। इसे धीमी आंच पर मटन और मसालेदार ग्रेवी के साथ बनाया जाता है।
दाल बाफला
दाल बाफला बेहद लोकप्रिय व्यंजन है। बाफला गेहूं के आटे से बनता है और मसालेदार दाल के साथ सर्व किया जाता है।
सीक कबाब
सीक कबाब भोपाल के नवाबी घराने से ताल्लुक
रखती है। कबाब को लंबे शेप में मटन के कीमों में लपेटकर और फिर इसे अंगारों पर पकाया जाता है।
पालक पुरी
पालक पुरी मध्यप्रदेश के खंडवा क्षेत्र का प्रसिद्ध व्यंजन है। पालक पुरी को आलू और रायते से बनी करी के साथ परोसा जाता है।
भुट्टे का कीस
भुट्टे की कीस इंदौर की फेमस डिश है। ये मध्य
प्रदेश का पसंदीदा स्ट्रीट फूड भी है। मक्के को
मसाले के साथ पकाकर दूध में उबालकर बनाते हैं।
बिरायानी पिलाफ
मध्यप्रदेश की
बिरयानी पिलाफ
एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसे चिकन और मटन दोनों
के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
पोहा जलेबी
पोहा जलेबी मध्यप्रदेश का पसंदीदा नाश्ता व्यंजन है। खस्ता जलेबियों के साथ नमकीन पोहा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।
सर्दियों में बनाएं मूंग दाल के
टेस्टी पराठे
Recipe
निधि मिश्रा
Learn more