Recipe

10 प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स जो 15 मिनट से कम टाइम में हो सकते हैं तैयार

By Wamika Sharma

ग्रीक योगर्ट को ताजे फ्रूट्स और नट्स से लेयर करें और मिठास के लिए उसके ऊपर शहद डालें

अंडो को थोड़ा कम उबालें और फ्रिज में पैक कर के रख दें ज्यादा स्वाद के लिए उस पर नमक और काली मिर्च डालें

प्रोटीन स्मूदी बनाने के लिए एक चम्मच प्रोटीन पाउडर, एक कप दूध, थोडे़ से फल और बर्फ मिक्सी में चला लें

कॉटेज चीज़ के ऊपर फ्रेश बेरीज लगा कर सर्व करें ज्यादा स्वाद के लिए उस पर दालचीनी और शहद डालें

टूना सलाद बनाने के लिए सब्जियों जैसे प्याज और शिमला मिर्च को दही के साथ मिला लें और लेटस के पत्तों में लपेट दें

चनों को ऑलिव ऑयल, नमक और मसालों के साथ तब तक भूनें जब तक वो कुरकुरे न हो जायें और नाशते में उनका मजा लें

प्रोटीन पाउडर, ओट्स, शहद,चॉकलेट चिप्स और सूखे फलों को मिला के गोल लड्डू बना लें और फ्रिज में रख दें

नरम होने तक मुट्ठी भर एडामे की फली को उबालें और उस के ऊपर थोड़ा नमक डालें ये एक टेस्टी स्नैक है

चिकन ब्रेस्ट के स्लाइस पर क्रीम पनीर की एक पतली परत फैलाएं और उन्हें खीरा या शिमला मिर्च के एक टुकड़े के साथ रोल करें

क्विनोआ को नरम होने तक पकाएं और इसे कटी हुई सब्जियों जैसे टमाटर ,खीरा और शिमला मिर्च के साथ टॉस करें