देश के प्रसिद्ध भगवान राम के करें दर्शन

Ram Mandir

स्वाति कुमारी

रघुनाथ मंदिर में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं को यहां रामायण और महाभारत के पात्रों की झलक देखने को भी मिलती है।

रघुनाथ मंदिर, जम्मू 

राम राजा मंदिर में भगवान श्री राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। रामनवमी के अवसर पर इस मंदिर में अदभुत नजारे देखने को मिलते हैं। जो भक्तों का मन प्रसन्न कर सकते है।

राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश 

 नासिक में कालाराम मंदिर काफी लोकप्रिय है। इस मंदिर का आकर्षण भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां आपको राम जी के साथ माता सीता की भी मूर्ति देखने को मिलेगी।

कालाराम मंदिर, नासिक 

रामास्वामी मंदिर देशभर में काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान राम को समर्पित है। यह खूबसूरत मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। जहां हर साल भक्त पहुंचते हैं।

रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु 

रामचौरा मंदिर बिहार के हाजीपुर जिले में स्थित है। यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम जनकपुर जाते समय यहां पधारे थे।

रामचौरा मंदिर, बिहार 

 सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर गोदावरी नदी के किनारे ठीक उसी जगह पर बनी है, जहां से राम ने नदी को पार किया था। यहां भगवान राम की धनुष और बाण के साथ मूर्ति स्थापित है।

सीता रामचंद्र मंदिर, तेलंगाना

कनक भवन मंदिर भगवान राम की सौतेली मां, रानी कैकेयी ने मां सीता को तब उपहार में दिया था, जब भगवान राम से विवाह होने के बाद वे अयोध्या पहुंची थीं।

कनक भवन मंदिर, अयोध्या

 इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि त्रिप्रयार में रखी गई मूर्ति की पूजा भगवान कृष्ण द्वारा की जाती थी। यहां आकर्षक मूर्तियां और लकड़ी की नक्काशी देखने लायक है।

त्रिप्रयार राम मंदिर, केरल 

भारत के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर

Travel

निधि मिश्रा