प्रियंका शर्मा
इस रक्षाबंधन आप ट्राई कर सकती हैं अंशुला कपूर के कलेक्शन की तरह लाइट वेट और मॉडर्न-ट्रेडिशनल फ्यूज़न वाले लहंगे।
इस ग्रीन रंग के लंहगे में अंशुला बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने श्रग कैरी किया है। राखी के लिए ये एक ट्रेंडी ऑप्शन है।
राखी के लिए आप अंशुला कपूर के इस मॉडर्न और ट्रेडिशनल फ्यूज़न वाले ऑफ शोल्डर ब्लाउज और लहंगे से इंस्पिरेशन लें सकती हैं।
ब्राइट रंग पसंद करने वाली लड़कियों के लिए पीले रंग का ये परफेक्ट स्टाइल वाला लहंगा राखी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
अंशुला ने लहंगे के साथ जैकेट और ऑक्सीडाइज़्ड ज्वैलरी को पेयर किया है, ये एक अलग लुक है। आप इसे बिना ज्वैलरी के पहन सकती हैं।
रानी पिंक कलर के इस फ्लोरल लहंगे को आप हेवी इयररिंग्स के साथ पेयर कर सकती हैं।
ये कलरफुल और फ्लोरल लंहगा बेहद सुंदर है। यह राखी के मौके पर आपको एक अलग लुक देगा साथ ही ये लाइट वेट भी है।
शर्ट के साथ लहंगे का ये कॉम्बिनेशन राखी के मौके पर आपको अलग दिखाने और मॉडर्न लुक देने के लिए काफी है।
इस मल्टी कलर लहंगे में अंशुला कपूर बेहद सुंदर लग रही हैं। राखी के मौके पर ये आपको ट्रेडिशनल लुक देने के लिए काफी है।
अंशुला की तरह शिमरी लहंगा स्कर्ट को लंबी स्लीव्स वाली चोली को पहनना एक अच्छा ऑप्शन है।
प्रियंका शर्मा