सुनैना

Premanand Maharaj Ji

प्रेमानंद महाराज ने बताया ये 7 आदतें बनती हैं बर्बादी का कारण

सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन के क्लिप्स आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिनमें वह जीवन की मूल बातें करते दिखते हैं।

प्रेमानंद महाराज जी ने अपने एक प्रवचन में इंसान की वो 7 गलतियां बताईं जो किसी भी व्यक्ति की बर्बादी का कारण बनती हैं।

प्रेमानंद महाराज जी बताते हैं कि जो इंसान खुद की तारीफ़ करता है, उसके सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि क्रोध इंसान को बर्बादी के रास्ते पर ले जाता है। इसलिए क्रोध न करें और किसी भी इंसान के प्रति द्वेष की भावना न रखें।

यदि कोई आपकी शरण में आये, चाहे वह पशु हो या पक्षी उसकी रक्षा करें। दूसरों की सहायता न करने वालों के सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि बच्चे, बुजुर्ग, असहाय और गरीब लोगों को सताने वालों की दुर्गति निश्चित है।

लालच किसी भी व्यक्ति के जीवन से सुख छीन लेता है। छल कपट करने वाले व्यक्ति के जीवन में ज्यादा समय तक सुख नहीं टिकता।

पराई स्त्री के साथ सम्बन्ध बनाने वालों के सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं और उनके जीवन में कभी सुख शांति नहीं आ सकती।

इंसान को अपने कमाए हुए धन को घर वालों और जरूरतमंदों के लिए खर्च करने चाहिए तभी पुण्य मिलता है।

सुनैना

Puja Ghar Vastu Tips- ये 8 चीजें पूजा घर में रखने से आती हैं  समृद्धि