सुनैना
मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इसे लगाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है।
बोनसाई के पौधे दिखने में खूबसूरत होते हैं लेकिन इसे घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये तरक्की में रुकावट बनते हैं।
इमली का पौधा घर में नकारात्मकता लाता है। इसे लगाने से डर और भय का माहौल बना रहता है। इसलिए इसे घर में नहीं लगाना चाहिए।
बबूल का पौधा लगाने से वाद-विवाद बढ़ता है। इससे परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर बीमार रहने लगते हैं।इसका घर के आसपास होना भी अशुभ माना जाता है।
कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए, इससे घर में तनाव का माहौल रहता है। ऐसे पौधे आपसी मतभेद बढ़ाने का भी काम करते हैं।
घर के आंगन में भूलकर भी खजूर का पौधा ना लगाएं,ये अशुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर के सदस्यों पर कर्ज बढ़ता है।
घर में कपास का पौधा लगाना अशुभ माना गया है। कपास के पौधे का घर में रहना दुर्भाग्य का कारण बनता है।
पीपल का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है,अगर घर में पीपल का पौधा उग आया है तो उसे निकाल कर हटा देना चाहिए।