सुनैना

Plants

बालकनी गार्डन के लिए 6 Trending Plants

बालकनी को सुगंधित और सुंदर फूलों से सजाना सबको पसंद होता है। हम आपको ऐसे फूलों के पौधे के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप बालकनी में लगा सकते हैं।

फुकिया का पौधा छाया में अच्छी तरह से पनपता है और इसमें रेड, पिंक और पर्पल रंग के फूल आते हैं। इसे खिड़की के बक्सों और हैंगिंग बास्केट में उगाया जा सकता है।

फुकिया

कैलेडियम 10-12 इंच लंबा होता है, जो पॉट्स में भी बढ़ सकता है। इसमें दिल के आकार के पत्ते होते हैं जिसमें हरे, गुलाबी और लाल पैटर्न बने होते हैं।

कैलेडियम

गार्डेनिया खुशबू वाले फूलों में से एक है, जिसे सफेद गुलाब के नाम से भी जाना जाता है। ये दिखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। यह पौधे गर्मियों में खिलते हैं।

गार्डेनिया

चमेली खुशबू वाले पौधों में से एक है, जिसे आप अपनी बालकनी में लगा सकते हैं। इसका उपयोग इत्र, साबुन, तेल इत्यादी बनाने में किया जाता है।

चमेली

मैग्नोलिया के फूल सफ़ेद रंग के होते हैं, यह एक छोटे पेड़ जैसा पौधा है जिसे गमले  में उगाया जा सकता है। इसके पौधे गर्मियों में खिलते और बढ़ते हैं।

मैग्नोलिया

लैवेंडर के फूल अपनी सुगंध की वजह से मशहूर हैं, जो सर्दियों में अच्छी तरह से ग्रो करते हैं। इसके पत्ते अपने अनोखे चांदी के रंग के कारण बहुत सुंदर  लगते हैं।

लैवेंडर

Plants : घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं ये 8 पौधे