पितृ पक्ष के दौरान क्या करें
और क्या न करें
Pitru Paksha 2024
निधि मिश्रा
क्या करें
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का खास महत्व होता है। आज हम आपको इन 15 दिनों में क्या करना चाहिए। इसके बारे में बताएंगे।
श्राद्ध में 15 दिनों तक पितरों को जल जरूर चढ़ाना चाहिए। लेकिन कई जगह तर्पण अन्न दान और पिंड दान के माध्यम से भी किया जाता है।
पितृ पक्ष में जितना हो सके पशु, पक्षी और जीव- जंतुओ की सेवा करें। साथ ही इन 15 दिनों में उन्हें भोजन भी जरूर करवाएं।
पितृ पक्ष में दान का खास महत्व होता है। ऐसे में इस समय पितरों के नाम से जरूरत की चीजों का दान करना चाहिए।
इस दौरान ब्राह्मणों को भोजन करवाना शुभ माना जाता है। कहते है पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन करवाने से परिवार में सुख- समृद्धि आती है।
पितृ पक्ष में पूर्वजों के नाम से पूजा और अनुष्ठान करवाने से शुभ मिलते है। साथ ही पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
क्या ना करें
पितृ पक्ष का समय पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित होता है। ऐसे में कुछ चीजों को करने के लिए मना किया जाता है।
पितृ पक्ष के दौरान शराब और मांसाहार भोजन का सेवन नही करना चाहिए। ये समय पुण्य और धार्मिक कार्य करने का होता है।
इस दौरान नाखून और बाल नही काटने चाहिए। ऐसा करने से इस दौरान किए गए पूजा- पाठ का फल नही मिलता है।
पितृ पक्ष में श्राद्ध का खास महत्व होता है। ऐसे में सूर्यास्त के बाद श्राद्ध नहीं करना चाहिए।
इस दौरान मुंडन, शादी, सगाई, ग्रह प्रवेश और मांगलिक कार्य नही करना चाहिए।
पितृ पक्ष में नए कपड़े, सोना, चांदी जैसी चीजें नही खरीदनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।
जन्माष्टमी के व्रत पर इन 6 हेल्दी डिशेज का करें सेवन
Janmashtami 2024
निधि मिश्रा
Learn more