प्रतिमा सिंह

पिंक स्मोकी आई मेकअप कैसे करें, जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड

        Eye makeup

पिंक स्मोकी आई मेकअप के लिए सबसे पहले प्राइमर की कुछ बूंदें लें और अपने आंखों के ऊपर अप्लाई करें। फिर इसे ब्लेंड करें। इससे मेकअप फैलता नहीं है।

                     स्टेप- 1 

आंखो के ऊपर हल्के शेड का आई कंसीलर अप्लाई करें। इसे आईलिड पर लगाकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इससे आईशैडो प्रोडक्ट आसानी से अप्लाई हो जाएगा। 

                         स्टेप- 2

आंखों से मेल खाता मैट आईशैडो अप्लाई करें और बड़े ब्रश की मदद से इसे अच्छे तरीके से फैलाएं। ये अगले स्टेप के लिए बेस को रेडी करने में मदद करता है।  

                          स्टेप- 3

अपनी आईलिड के ऊपर हल्के पिंक आईशैडो को अप्लाई करें। इसे आपको लैश लाइन से लेकर आई क्रीज तक लगाना है और फिर इसे अच्छे से ब्लेंड करें। 

                        स्टेप- 4 

एक फ्लफी ब्रश से मिड टोन वाले पिंक आईशैडो को क्रीज पर लगाएं और ब्लेंड करें। ये तरीका डीपनेस क्रिएट करता है और  आंखों के लुक को निखारता है।

                        स्टेप- 5 

अब आप अपनी आईलैशेज के बाहरी कोने पर डार्क पिंक शेड लगाकर अपने लुक को निखारें और ग्रेडिएंट इफ़ेक्ट के लिए इसे अच्छी तरह ब्लेंड जरूर करें।

                       स्टेप- 6

गुलाबी स्मोकी आई लुक को हाइलाइट करने के लिए अपनी आंखों के अंदरूनी कोनों और भौंहों के नीचे एक शिमरी या हल्का गुलाबी हाइलाइटर अप्लाई करें।

                       स्टेप-7

फाइनल लुक के लिए आईलाइनर और मस्कारा लगाएं। अपनी आंखों की खूबसूरती को अधिक निखारने के लिए नकली पलकों का विकल्प भी चुन सकती हैं।

                     स्टेप- 8

Eye makeup: परफेक्ट स्मोकी आई मेकअप के लिए आसान गाइड

प्रतिमा सिंह