निक्की कुमारी

Lifestyle

लिपस्टिक का शेड बता सकता है आपकी पर्सनैलिटी के छुपे हुए राज: Personality Test

महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लिप्स पर लिपस्टिक लगाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है आपकी लिपस्टिक का शेड आपके बारे में काफी कुछ बता सकता है। आइए जानें-

अगर आप न्यूड लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं, तो इसका मतलब आप थोड़े शर्मीले स्वभाव की हैं। आपको दिखावा करने वाले लोगों से दूर रहना ही पसंद है। आप रिश्ते निभाने में विश्वास रखती हैं। 

न्यूड लिपस्टिक

अगर किसी महिला को गुलाबी लिपस्टिक पसंद है, तो वह बहुत ऊर्जावान होती है। ऐसे लोगों में मासूमियत नहीं होती और वे सकारात्मक रहना पसंद करते हैं। ये मिलनसार होते हैं। 

गुलाबी लिपस्टिक

अगर कोई महिला भूरे रंग की लिपस्टिक चुनती है, तो इसका मतलब है कि वह मजबूत, भरोसेमंद और काफी शांत स्वभाव की है। ये लोग बहुत ही सरल स्वभाव के होते हैं। 

ब्राउन लिपस्टिक

लाल लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं बहुत ही साहसी, आत्मविश्वासी, दृढ़ निश्चयी और ऊर्जावान होती हैं। ये बहुत महत्वाकांक्षी होती है और जिस काम को करने की सोच लें उसे करके ही मानती हैं। 

लाल लिपस्टिक

जिन महिलाओं को पर्पल शेड की लिपस्टिक लगाना पसंद होता है, वो बहुत ही हिम्मत वाली होती हैं। ये मुश्किलों से डरती नहीं हैं और ये हर नियम को तोड़ने वाली होती हैं।

पर्पल लिपस्टिक

इस कलर की लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं अपने करियर को लेकर बहुत ही ज्यादा सीरियस होती हैं। ये बहुत ही हार्डवर्किंग भी मानी जाती हैं। इन्हें दोस्ती के मामले में सबसे अच्छा माना जाता है।

ऑरेंज लिपस्टिक

निक्की कुमारी

मानसून में ट्रेवल करते हुए ऐसे रखें स्किन का ख्याल: Monsoon Skin Care