इन राशियों के जातक भूलकर भी ना पाले बिल्ली, जानें कारण 

Ayushi Jain 

Astrology

पालतू जानवर को पालने का शौक आजकल लोगों को काफी ज्यादा हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी जीव को अपनी राशि अनुसार पालना चाहिए क्योंकि हर जीव का नाता किसी न किसी ग्रह से होता है।

वैसे तो अक्सर घरों में कुत्ते और बिल्ली देखने को मिल जाते हैं। लेकिन कुछ राशियों के लोगों को बिल्ली नहीं पालनी चाहिए। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण - 

मेष राशि का स्वामी मंगल है। वहीं बिल्ली राहु की सवारी मानी जाती है। इस वजह से मेष राशि के जातकों को बिल्ली नहीं पलना चाहिए।

मेष राशि 

- जीवन संकट से घिर सकता है। - अप्रिय घटनाएं होने लगती है। - तनाव बढ़ जाता है। - विवाद का शिकार होते हैं। - धन हानि होती है। 

बिल्ली पालने पर होने वाले संकट

मिथुन राशि के लोगों को भी बिल्ली नहीं पालनी चाहिए। मिथुन राशि का स्वामी बुध है और ऐसे में बुध पर राहु भारी पड़ जाता है। 

मिथुन राशि 

- मानसिक परेशानियों का बढ़ना। - दिमागी बीमारी का खतरा होना। - बार-बार बीमारी का शिकार होना। - बिजनेस में लॉस होना। - जीवन में दुःख होना। 

बिल्ली पालने पर होने वाले संकट 

कन्या राशि का स्वामी भी बुध ही है। ऐसे में इन जातकों को बिल्ली पालने से बचना चाहिए। बिल्ली पालने से राहु का अशुभ प्रभाव धन हानि करा सकता है।

कन्या राशि

-  धन हानि। - विवाद का शिकार। - पारिवारिक मुश्किलें बढ़ना। - व्यापार में नुकसान । -  जीवन में दुःख होना। 

बिल्ली पालने पर होने वाले संकट

अंक ज्योतिष

मई महीना आपके लिए कितना है लकी? जानें

आयुषी जैन