निक्की कुमारी

Lifestyle

पीपल के पत्तों से करें ये उपाय, धन की कमी होगी दूर: Peepal Leaf Remedies

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस पेड़ के पत्तों से यदि कुछ ज्योतिष उपाय किए जाएं, तो इससे जीवन के कष्ट और दुख-दर्द दूर हो सकते हैं। आइए जानें पीपल के उपाय-

यदि आपके घर का कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है, तो उसके तकिए के नीचे सोते हुए पीपल का 1 पत्ता रखें और सुबह इसे पानी में बहा दें। इससे उसे रोगों से मुक्ति मिलेगी। 

बीमारियां होंगी दूर

जीवन के संकट और दुख से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग स्थापित करें और इसकी रोजाना पूजा-अर्चना करें। इससे सुख की प्राप्ति होगी। 

दुख से निजात मिलेगी

अगर आप जीवन में धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो पत्ते पर केसर और चंदन से श्री राम लिखें। इसे राम मंदिर में अर्पित करें। साथ में हनुमान जी से कामना करें। 

धन की कमी दूर होगी

पितृपक्ष के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से संकटमोचन हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। इससे पितरों को शांति की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है। 

पितरों को खुश करें

आप लंबे समय से कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में मंगलवार के दिन पीपल के एक पत्ते को अपने पर्स में रख लें। इससे आपको बहुत जल्दी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। 

कर्ज से मुक्ति

11 पीपल के पत्तों में हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर 3 बिंदी लगाएं। मंदिर में 11 परिक्रमा लगाकर उस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। इस उपाय से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी। 

मनोकामनाएं होंगी पूरी

निक्की कुमारी

रोजाना लिपस्टिक लगाने से क्या होता है?: Lipstick Side Effects