श्‍वेता

परिवर्तिनी एकादशी पर करें इन चीजों का सेवन, मिलेगी भगवान विष्णु की असीम कृपा

Parivartini Ekadashi 2024

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल परिवर्तिनी एकादशी 14 सितंबर को मनायी जाएगी।

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 13 सितम्बर को रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और 14 सितम्बर को रात 08 बजकर 41 मिनट तक होगी।

परिवर्तिनी एकादशी का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान विष्णु के साथ धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है।

कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें परिवर्तिनी एकादशी पर खाना शुभ होता है। आइये जानते हैं इस दिन हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

परिवर्तिनी एकादशी के व्रत में शकरकंदी, कट्टू, आलू, नारियल, काली मिर्च और साबुदाना का सेवन किया जा सकता है।

परिवर्तिनी एकादशी पर आप अंगूर केला और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती रहती है।

परिवर्तिनी एकादशी के दिन दूध और दही से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। इनका सेवन करना अच्छा माना जाता है।

जो भक्त परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखते हैं उन्हें इस दिन मांस, लहसुन, प्याज और मदिरा आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।

श्‍वेता

Puja Niyam

ये फूल है राम जी को बेहद पसंद, करें राम की पूजा इस फूल से