PARENTING TIPS

छोटे बच्चों का मुंडन करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

निधि मिश्रा

साफ सफाई का रखें ध्यान

बच्चे का जिस जगह मुंडन करवा रहे तो  उस जगह को अच्छे से सैनेटाइज कराएं। इससे बच्चे को इंफेक्‍शन होने का खतरा  कम रहता है।

बालों को करें साफ

मुंडन से पहले बच्चे के बालों को शैम्‍पू की मदद से साफ करें। इससे नाई को  बाल काटने में आसानी  होती है।

ब्लेड रखें साफ

मुंडन करवाने से पहले ब्लेड या उस्तरा को अच्छे  साफ कर लें। बच्चे की त्वचा नाजुक होती है। ऐसे  में ब्लेड को साफ ना करने की वजह से एलर्जी हो  सकती है।

हल्दी- चंदन का लगाएं पेस्ट 

मुंडन के बाद बच्चे के सिर पर हल्दी और चंदन का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से इंफेक्शन और चोट को ठीक करने में काफी मदद मिलती है।

सिर की करें मसाज

मुंडन के बाद बच्चे के सिर पर तेल की मसाज  जरूर करें। ऐसा करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही बालों की ग्रोथ भी अच्छी  होती है।

बच्चे को नहलाएं जरूर

मुंडन के बाद बच्चे की बॉडी पर काफी ज्यादा  बाल चिपक जाते है। इस वजह से बच्चे को खुजली  होने लगती है। ऐसे में बच्चे को नहलाकर साफ  कपड़े पहनाएं।

शैंपू लगाने से बचें

मुंडन के बाद बच्चे के स्कैल्प पर शैंपू  नहीं लगाना चाहिए। आप चाहे तो बच्चों को दूध और पानी मिलाकर सिर धो सकते है।

PARENTING TIPS

पहली बार पेरेंट्स बन रहे है, तो इन गलतियों से बनाएं दूरी

निधि मिश्रा