PARENTING TIPS

पहली बार पेरेंट्स बन रहे है, तो इन गलतियों से बनाएं दूरी

निधि मिश्रा

अत्यधिक चिंता करना

हर बात पर चिंता करने से बचना चाहिए। बच्चे की देखभाल करने के दौरान कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें, लेकिन चिंता ना करें।

नियमित चेकअप नजरअंदाज करना

बच्चे का नियमित रूप से चेकअप और वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। इससे बच्चे को हेल्दी बनाएं रखने में काफी मदद मिलती है।

अन्य माता-पिता से तुलना करना

बच्चे या पेरेंटिंग स्टाइल का तुलना दूसरे माता- पिता से नही करनी चाहिए। धैर्य रखें और बच्चे के साथ हर पल का आनंद लें।

अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करना

बच्चे के साथ खुद का भी ख्याल रखें। पोषक आहार, अच्छी नींद और योग करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा, जिससे बच्चे की देखभाल कर  पाएंगे ।

बच्चे को नियंत्रित करना

जबरदस्ती बच्चे को किसी भी चीज में ढालने की कोशिश नही करनी चाहिए। बच्चे को बढ़ने और सीखने का पूरा समय दें।

ज्यादा जानकारी इकट्ठा करना

हर बच्चे की अलग- अलग जरूरतें होती है। ऐसे में उनके संकेतों से उनकी चीजों को समझने का प्रयास करें।

सारे काम खुद करना

सारा काम खुद ना करें। काम में परिवार और पार्टनर की मदद लें। इससे आप बच्चे और अपने आपको पूरा समय दे पाएंगी। 

PARENTING TIPS

दिमाग तेज करने के लिए बच्चों को इन चीजों का कराएं सेवन

निधि मिश्रा