निक्की मिश्रा
पालक आलू तैयार करने के लिए एक कड़ाही लें। इसमें सरसों तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो जीरा, लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालें।
अब इसमें आलू , हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से तेल में आलू को भुन लेंं। जब दो से तीन मिनट हो जाए, तो आलू को चेक करें।
अब इसमें बारीक कटा हुआ पालक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर इसे पकने के लिए ढक दें।
जब पालक से पानी छूटने लगे, तो इसे एक बार और अच्छी तरह से मिक्स कर लें और आंच को मीडियम फ्लेम पर रख दें।
करीब 10 मिनट के बाद आलू और पालक अच्छी तरह से पक गया होगा। अगर आप इसे सूखा रखना चाहते हैं, तो गैस बंद कर दें।
वहीं, ग्रेवी वाली सब्जी चाहते हैं, तो 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से पकाएं और 10 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें।
लीजिए स्वादिष्ट आलू पालक की सब्जी तैयार है। अब आप इसे रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
निक्की मिश्रा