निक्की मिश्रा
ऑलिव ऑयल न सिर्फ खाने में बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।
ऑलिव ऑयल में मौजूद फैटी एसिड बालों को मजबूत करता है।
इसमें मौजूद ओलयूरोपिन नामक केमिकल बालों की ग्रोथ को बेहतर करता है।
बालों की नमी को बरकरार को रखने के लिए नियमित रूप से इस तेल को लगाएं।
विटामिन ई से भरपूर इस तेल को लगाने से बालों की चमक बढ़ जाती है।
ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखता है।
इस तेल को नियमित रूप से लगाने से सफेद बालों की परेशानी कम होती है।
इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण डैंड्रफ की समस्या को कम करता है।
ऑलिव ऑयल को गर्म करके बालों में लगाएं और 2 घंटे बाद बाल धो लें।
निक्की मिश्रा