निक्की कुमारी
Health
सर्दियों के मौसम में सरसों का साग काफी पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आप इसके नुकसानों के बारे में जानते हैं। कुछ लोगों को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें सरसों का साग खाने से परहेज करना चाहिए। इससे पथरी में होने वाला दर्द बढ़ सकता है और आपकी तकलीफ भी बढ़ सकती है।
पथरी के मरीज
अगर आप अक्सर एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आपकी एसिडिटी को और भी बढ़ा सकता है।
एसिडिटी की शिकायत
अगर आप किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको सरसों के साग से परेहज करना चाहिए। इसे खाने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
किडनी की बीमारी
अगर आप दिल के मरीज हैं और खून को पतला करने वाली कोई दवाई खा रहे हैं, तो इसके सेवन से बचें। सरसों के साग के सेवन से शरीर में रक्त के थक्के बन सकते हैं।
दिल के मरीज
सरसों के साग में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, ऐसे में अगर आपको पेट की समस्या है, तो इसे न खाएं। इससे आपको पेट में सूजन का सामना करना पड़ सकता है।
सूजन बढ़ाए
सरसों के साग के सेवन से कई तरह की एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा इसे खाने से खुजली की भी दिक्कत बढ़ सकती है। आपको इन समस्याओं से इससे परहेज करना चाहिए।
स्किन की समस्या
निक्की कुमारी
सहजन के पत्तों को उबालकर पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे: Moringa Leaf Water