श्‍वेता

Neem Karoli Baba

तनाव और ओवरथिंकिंग से देंगे राहत, नीम करोली बाबा के ये मूलमंत्र

नीम करोली बाबा दिव्य पुरुष माने जाते थे। लोग उन्हें भगवान हनुमान का अवतार भी मानते हैं। नीम करोली बाबा ने हमेशा दूसरों की सेवा पर जोर दिया।

नीम करोली बाबा कंबल वाले बाबा के नाम से भी जाने जाते हैं। उनकी बातें जीवन की हर परेशानी से मुक्ति दिलाने और हर काम में सफलता पाने का रास्‍ता दिखाती हैं।

यही वजह है कि रोजाना बड़ी तादाद में भक्‍त उनका आशीर्वाद पाने के लिए कैंची धाम पहुंचते हैं। उनके भक्‍तों में मार्क जुकरबर्ग से लेकर स्‍टीव जॉब्‍स भी शामिल हैं।

आजकल की लाइफस्‍टाइल ने हर किसी को तनाव और ओवरथिंकिंग का शिकार बना दिया है। ऐसे में बाबा ने जीवन की समस्‍याओं से निजात पाने के ये कुछ मूलमंत्र बताए हैं।

बाबा नीम करोली कहते हैं कि बड़े सपने देखें और ईश्‍वर पर पूरा भरोसा करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। यह टेंशन और नकरात्मकता को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है।

नीम करोली बाबा कहते हैं कि हमेशा अपना कर्म करते रहें। कभी सफलता-असफलता के बारे में ना सोचें। यदि मनमुताबिक फल ना मिले तो भी निराश ना हों और प्रयास करते रहें।

नीम करोली बाबा कहते हैं चिंता नहीं चिंतन करें। जीवन में कोई समस्‍या आए तो उसे लेकर चिंता में ना डूब जाएं, बल्कि उस समस्‍या से बाहर निकलने का तरीका सोचें।

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि