मधु गोयल

नवरात्रि व्रत में बनाकर खाएं साबूदाना आलू चीला, सारा दिन भरा रहेगा पेट

 Navratri Vrat Recipe

साबूदाना आलू चीला एक पौष्टिक और पेट भरने वाला व्यंजन है जो व्रत के दिनों के लिए एकदम सही है। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

1 कप साबूदाना, 1 कप दही, 2 उबले आलू, 2 हरी मिर्च कटी हुई, 1 चम्मच कसा हुआ अदरक, 2 बड़ा चम्मच धनिया पत्ता, स्वादानुसार सेंधा नमक और तेल।

सामग्री

साबूदाना को 4-5 घंटे के लिए भिगो दें जब तक कि वह नरम न हो जाए फिर साबूदाने को दही के साथ पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।

स्टेप 1

एक कटोरे में साबूदाना पेस्ट लें और उसमें उबले आलू, कटी हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक, कटा हुआ धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च डालें।

स्टेप 2

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। अब एक नॉन-स्टिक पैन या तवा गरम करें और उस पर तेल लगाएं।

स्टेप 3

तवे पर तेल लगाने के बाद साबूदाने का घोल डालें और तब तक पकाएं जब तक वह किनारे से अलग न हो जाए। ऊपर भी थोड़ा तेल डालें।

स्टेप 4

चीला पलटें और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा न हो जाए।

स्टेप 5

आपका साबूदाना आलू चीला तैयार है। इस साबूदाना चीले को आप पुदीने की चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें।

स्टेप 6

मधु गोयल

हरियाली तीज पर ट्राई करें हरी चूड़ियों के ये लेटेस्ट डिजाइन

Hariyali Teej