प्रतिमा सिंह
बताया जा रहा है कि इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। जब सूर्य आग उगलना आरंभ करेंगे।
सूर्य 25 मई को सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 2 और 7 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे।
शुरू के 9 दिन सबसे भीषण गर्मी होने की वजह से इसे नौतपा कहते हैं। इन 9 दिन को सबसे ज्यादा भीषण गर्मी पड़ेगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह नक्षत्र 15 दिन रहता है लेकिन, शुरू के 9 दिन नौतपा कहलाते हैं, जिसमें तपन होती है।
मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है। सूर्य की किरणें इन दिनों सीधे धरती पर पड़ती है।
नौतपा के दौरान सूर्यदेव अपनी प्रचंड मुद्रा में होते हैं इसलिए इस वक्त सभी को सूर्य की आराधना करनी चाहिए।
सूर्य की पूजा से जुड़े उपाय करने से सुख समृद्धि बढ़ती है और परिवार के लोग इस भीषण गर्मी के दौरान भी स्वस्थ रहते हैं।
इस दिनों जल, दही, दूध और ठंडे पदार्थों का सेवन करना चाहिए और साथ ही इन वस्तुओं का दान भी करना चाहिए।
प्रतिमा सिंह