Baby Name
Ayushi Jain
हर घर की शान बेटियां होती है। जब बेटी के नन्हे कदम घर में पड़ते हैं तब सभी की जुबां पर यही लफ्ज होते हैं कि लक्ष्मी का आगमन हुआ है।
अगर आपके घर में लक्ष्मी स्वरूपा बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो हम आपको हिन्दू देवियों के कुछ यूनिक नाम बताने जा रहे हैं -
श्रीधा
राधा रानी का प्रिय नाम श्रीधा आप अपनी बेटी का रख सकते हैं। इसका अर्थ होता है पूर्वाभास होना।
कानवी
कानवी नाम श्री राधा रानी के नामों में से एक है। इसका अर्थ है बांसुरी सी प्रिय।
श्री
इस नाम का संबंध देवी लक्ष्मी से है। धन, समृद्धि और सौभाग्य इस नाम के अर्थ होते हैं।
आद्या
इस नाम का अर्थ प्रथम और आदिशक्ति होता है जो देवी दुर्गा से जुड़ा हुआ है।
सृषा
सृषा राधा रानी का प्रिय नाम माना जाता है। इस नाम का अर्थ है दैवीयता होना।
इला
इस नाम का अर्थ पृथ्वी होता है यानी कि यह धरती मां से जुड़ा हुआ है। जीवन का प्रतीक और उर्वरता भी इसके अर्थ हैं।
हृदया
राधा रानी का ये नाम भी सबसे ज्यादा प्रिय है। इस नाम का अर्थ है आकर्षक होना।
आयुषी जैन