सरसों के तेल से करें बॉडी मसाज, मिलेंगे 8 फायदे

Mustard Oil Massage 

स्वाति कुमारी

सरसों में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होते है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

 दर्द में मिले आराम

बारिश या सर्दी के मौसम में सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से शरीर में गर्मी आती है। 

 बनाएं शरीर में गर्माहट

सरसों के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है, जिस वजह से मालिश करने से झुर्रियों की शिकायत दूर होती है।

झुर्रियों से मिले निजात 

अगर आप प्रतिदिन सरसों के तेल से मालिश करते हैं, तो इससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

हड्डियों को मजबूत करें

प्रतिदिन अगर आप सरसों के तेल से शरीर की मालिश करते हैं, तो इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है।

नमी रहें बरकरार 

रोजाना  मालिश करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन करें सही 

अगर किसी तरह का तनाव परेशान करता हैं, तो आप  सरसों के तेल से पैरों में मालिश करें। इससे आपको राहत मिलेगी।

तनाव करें दूर 

पैरों के तलवे पर सरसों के तेल से मालिश करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।आंखों की थकावट दूर करने का भी यह अच्छा तरीका है।

आंखों को मिले आराम 

 सुबह तुलसी के पत्ते खाने से  शरीर में होंगे ये 9 बदलाव

Benefits of Tulsi

स्वाति कुमारी