श्वेता
मुरमुरा चावल का एक हल्का और कुरकुरा पदार्थ है जो लड्डू बनाने के लिए एकदम सही है।
मुरमुरे के लड्डू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
इन लड्डूओं को बनाने के लिए मुरमुरा, घी, गुड़, बीज या सूखे मेवे की आवश्यकता होती है।
सामग्री
एक कड़ाही में घी डालें और उसमें मुरमुरे को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वह कुरकुरा और हल्का सुनहरा न हो जाए।
बनाने की विधि
अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें गुड़ और पानी डालकर उबाल लें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
जब गुड़ की एक तार की चाशनी बन जाए तो उसमें मुरमुरे डालकर अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें।
मिश्रण को छूकर देखें अगर यह हाथ में सहने लायक हो तो उसके लड्डू बना लें। लड्डू डिब्बेे में भरकर रख लें और जब मन करे खाएं।
श्वेता