निक्की कुमारी
Travel
मानसून के सीजन में घूमने का अपना अलग ही मजा है। इस सीजन में कुछ जगहों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आप भी दिल्ली करीब कुछ शानदार जगहों पर मानसून का असली मजा ले सकते हैं।
ये यूनिक हिल स्टेशन अपने इतिहास और शांत वातावरण के लिए फेमस है। यहां की बारिश आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी 254 किमी है। यहां आप कम समय में पहुंच सकते हैं।
लैंसडाउन
ये छोटा पहाड़ी शहर लोगों के बीच कम लोकप्रिय है, जिसका फायदा आप इस मौसम में उठा सकते हैं। हिमाचल का ये शहर अपनी खूबसूरती से आपको दीवाना बना देगा।
नाहन
करौली राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहरों में आता है, इस जगह को आप मानसून में एक्सप्लोर कर सकते हैं। बारिश में यहां के टूरिस्ट प्लेस और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। यहां कई पुराने किले मौजूद हैं।
करौली
ये विचित्र पहाड़ी शहर कुछ प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं जैसे गंगोत्री, यमुनोत्री और गढ़वाल पहाड़ों से घिरा हुआ है, जो इस जगह को प्राकृतिक स्वर्ग बनाते हैं। बारिश में यहां की हरियाली और भी बढ़ जाती है।
लंढौर
अगर आप बारिश में दिलकश नजारे के साथ-साथ शांत वातावरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो नीमराना फोर्ट की ट्रिप आपके लिए बेस्ट हो सकती है। ये दिल्ली से 30 किलोमीटर की दूरी पर है।
नीमराना फोर्ट
दिल्ली से महज 25 किलोमीटर दूर दमदमा झील के पास साल भर पयर्टकों का हुजूम लगा रहता है। मानसून के दौरान यहां आने वाली 100 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां झील की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं।
दमदमा झील
निक्की कुमारी
ट्रेंड में हैं ये ब्राइडल मेकअप लुक्स, आप भी करें रिक्रिएट: Indian Bridal Makeup Trends