स्वाति कुमारी
बारिश के मौसम में अगर आप सही फैब्रिक के कपड़े नहीं पहनेंगी, तो इसके कारण आपको परेशानी हो सकती है।
चलिए जानते हैं कि मानसून में आपको किस तरह के फैब्रिक से बने आउटफिट्स को कैरी नहीं करना चाहिए।
मानसून में डेनिम पहनने से बचना चाहिए। इसमें ना सिर्फ गर्मी लगेगी, बल्कि डेनिम गीली हो जाती है, तो इसे सूखने में समय लगता है।
डेनिम
सिल्क का कपड़ा पहनने से मानसून में आपको परेशानी हो सकती है। ये नमी को अब्जॉर्ब कर देता है।
सिल्क
वेलवेट वाले कपड़े पहनेंगी, तो बारिश से भीगने के बाद ये बहुत ही अनकंफर्टेबल हो सकते हैं। ये जल्दी सूखते नहीं है।
वेलवेट
बरसात के मौसम में लेदर से बने कपड़े पहनने से ये जल्दी खराब हो सकते है। मानसून में इसे अपने वॉर्डरोब में शामिल न करें।
लेदर
शिफॉन से बने कपड़ों को बरसात के मौसम में पहनने से बचें। बारिश में पहनने से इस पर चढ़ा रंग उतरने का खतरा बना रहता है।
शिफॉन
आप मानसून में जॉर्जेट, नायलॉन और कॉटन फैब्रिक के कपड़े पहन सकती है। ये फेब्रिक भीगने के बाद काफी जल्दी सूख जाते है।
पहनें ऐसे कपड़े
स्वाति कुमारी