निक्की कुमारी
Lifestyle
आज हम आपको मॉर्डन और ट्रेंडी साड़ियों के डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इन्हें पहनने के बाद आप बहुत ही रिच और क्लासी दिखेंगी। हर कोई आपसे आपके स्टाइल का अंदाज पूछेगा। आइए देखें....
अगर आप बोरिंग तरीके से साड़ी पहनकर थक चुकी हैं, तो अब आपको बॉलीवुड स्टाइल में कोर्सेट शर्ट के साथ इस तरह से साड़ी को स्टाइल करना चाहिए। आजकल यंग गर्ल्स में इस तरह की मॉर्डन साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं।
कोर्सेट शर्ट विद साड़ी
आजकल रफल साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ ही इस तरह की रेडी टू ड्रैप साड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। अगर आपको साड़ी पहनना नहीं आता, लेकिन साड़ियां पहनने का शौक बहुत है, तो आपके लिए ये साड़ी बेस्ट रहेगी।
रेडी को ड्रैप रफल साड़ी
अगर आप साड़ी में अपनी फिगर को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो आपके लिए गाउन शेप वाली ये साड़ियां परफेक्ट रहेंगी। इसे पहनने के बाद आप कमाल की दिखेंगी। आप चाहें, तो कैटरीना की तरह नेट और फुल स्लीव ब्लाउज के साथ इसे पेयर कर सकती हैं।
गाउन शेप नेट साड़ी
पहले नेट और शिमर की साड़ियां काफी ट्रेंड में थीं, लेकिन अब इन दोनों का कॉम्बो भी मार्केट में आ चुका है, जो धूम मचा रहा है। पार्टी वियर और फेस्टिवल के लिए ये साड़ियां बहुत ही बेस्ट हैं।
शिमर नेट साड़ियां
अगर आप रफल साड़ी में भी नई वैरायटी चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे पहनने के बाद आप किसी हीरोइन से कम नहीं लगेंगी। इस साड़ी को आप पूजा-पाठ, शादी से लेकर फेस्टिवल्स तक कहीं भी कैरी कर सकती हैं।
डिजाइनर रफल साड़ी
आजकल बॉडी फिटेड बेल्ट साड़ियां काफी चलन में हैं। अगर आप कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो आपको साड़ी की इस वैरायटी को अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करना चाहिए।
बॉडी फिट बेल्ट साड़ी
निक्की कुमारी
Karwa Chauth पर छोटे बालों पर खूब खिलेंगे ये हेयरस्टाइल, दिखेंगी हूर: Sharvari Wagh Hairstyles