पुदीने की चाय पीने के फायदे और रेसिपी

निक्की मिश्रा

Health

पुदीने के चाय एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुणों से भरपूर होती है, जिसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

पुदीने के पत्तों से बनी चाय का सेवन करने से तनाव को कम किया जा सकता है। इसमें मेंथॉल गुण होता है, जो तनाव कम करके सिरदर्द और माइग्रेन दर्द से राहत दिलाता है।

तनाव से छुटकारा 

पुदीने के पत्तों की चाय का सेवन करने से पाचन संबंधी विकारों को दूर किया जा सकता है। इससे पेट में होने वाली जलन, गैस, अपच इत्यादि को कम किया जा सकता है। 

पाचन में सुधार 

एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए पुदीने के पत्तों की चाय का सेवन करने में मदद मिलती है। इससे फ्री रेडिकल्स से बचाव किया जा सकता है।

एनर्जी बढ़ाए

पुदीने की चाय में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो सांसों से आने वाली दुर्गंध को कम कर सकता है। यह काफी लाभकारी हो सकता है।

सांसों की दुर्गंध 

पुदीने की चाय का सेवन करने से आपको मानसिक रूप से शांति मिलती है। इससे काफी हद तक नींद में सुधार लाया जा सकता है। 

नींद में करे सुधार 

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए पुदीने के पत्तों की चाय पिएं। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन कम करता है।

पीरियड्स दर्द करे कम 

इसके लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में अच्छे से उबालकर इसे छान लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू को मिक्स करके पिएं।

कैसे बनाएं पुदीने की चाय 

सर्दियों में मटर खाने के फायदे

निक्की मिश्रा

Health