Renuka Goswami
इस साल 7 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जायेगी। आप भी इस खास त्योहार पर अपनी ग्रीन साड़ी के साथ मिनिमल न्यूड मेकअप लुक क्रिएट कर सबसे खूबसूरत नजर आ सकती हैं। आइए कुछ आसान स्टेप्स जानते हैं।
आजकल साड़ी लुक्स के साथ मिनिमल मेकअप काफी ट्रेंड कर रहा है। आप भी तीज पर ग्रीन साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकती हैं।
मिनिमल मेकअप
किसी भी मेकअप लुक को क्रिएट करने से पहले स्किन क्लींजिंग बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कच्चे दूध को क्लींजिंग मिल्क की तरह इस्तेमाल करें और चेहरे को साफ कर लें।
क्लींजिंग है जरूरी
स्किन क्लींजिंग के बाद क्लीन मेकअप बेस के लिए सबसे पहले प्राइमर, फाउंडेशन और कंसीलर अप्लाई करके ब्लेंडर की मदद से अच्छे से ब्लेंड कर लें।
क्लीन हो मेकअप बेस
ग्रीन साड़ी के साथ सटल आई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए न्यूड पिंकिश आई शैडो अप्लाई करके थिक ब्लैक आईलाइनर अप्लाई करना है। आप इसके साथ ग्रीन टोन आईशैडो भी ट्राई कर सकती हैं।
ऐसे करें आई मेकअप
ग्रीन साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप लुक क्रिएट कर रही हैं, तो न्यूड पिंक और लाइट ब्राउन शेड में लिपस्टिक चुन सकती हैं। इसके अलावा डार्क लिप्स के लिए डार्क ब्राउन या रेड शेड ट्राई कर सकती हैं।
ऐसे चुनें लिपस्टिक
किसी भी मेकअप लुक को फेस्टिव वाइब देने के लिए हाईलाइटर अप्लाई करना जरूरी है। तीज पर ग्रीन साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लश के साथ हाईलाइटर अप्लाई करना न भूलें।
फेस्टिव लुक के लिए हाईलाइटर
तीज के त्योहार पर हरी साड़ी के साथ हरी-हरी कांच की चूड़ियां काफी शुभ मानी जाती हैं। और साड़ी के साथ खूबसूरत लगती हैं। आप किसी भी मेकअप लुक को हरी चूड़ियों के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।
हरी चूड़ियों से करें लुक कंप्लीट