प्रतिमा सिंह

 गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 होममेड मिल्क फेस पैक

   Summer Skin Care 

 गर्मी में स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप घर पर ही दूध से बने फेस पैक का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को ठंडा रख सकते हैं।

 इसका इस्तेमाल कर हम अपने चेहरे को टोन कर सकते हैं। टैनिंग को हटाने के लिए भी कच्चा दूध बहुत असरदार होता है। ये सुंदरता और निखार को बढ़ाएगा।

एक केले में थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। थोड़ी देर बाद आप इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर ठंडे पानी से धो लें। 

     दूध और केले का फेस पैक 

एलोवेरा जेल को निकालकर 2 चम्मच दूध में 4 चम्मच ऐलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाएं। थोड़ी देर बाद इसे चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 

   एलोवेरा और दूध का फेस पैक 

4 चम्मच दूध में 2 चम्मच शहद मिला लें। अब इस पेस्ट को आप चेहरे पर लगा लगा लें। कम से कम 15 मिनट के बाद आप ठंडा पानी की मदद से फेस मास्क को हटाएं। 

     शहद और दूध का फेस पैक

2 चम्मच दूध में एक चम्मच खीरे का रस डालें। अब इसे अपने चेहरे फेस पैक की तरह अप्लाई कर लें।  इस फेस पैक को दिन में 1-2 बार अप्लाई कर सकते हैं। 

      दूध और खीरे का फेस पैक

इसके लिए 2 चम्मच दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें।

      दूध और हल्दी का फेस पैक

Skin Care: टैनिंग के लिए ट्राई करें ये 7 होममेड सनस्‍क्रीन पेस्ट 

प्रतिमा सिंह