श्‍वेता

इस मानसून मेथी से बनाएं ये 7 स्वादिष्ट व्यंजन

Methi Dishes

मेथी आलू

मेथी आलू एक सरल लेकिन स्वादिष्ट व्यंजन है। मेथी आलू बनाने के लिए, उबले आलू को काटकर उन्हें मेथी के साथ हल्का भूरा होने तक भूनें।अब, धनिया से गार्निश करें और रोटी के साथ परोंसे।

मेथी मलाई मटर

मेथी मलाई मटर एक हल्की मीठी और क्रीम वाली डिश है। इसे बनाने के लिए अदरक, लहसुन और काजू के पेस्ट में  प्याज को मसालों के साथ भून लें, फिर उबले हुए मटर और मेथी के पत्ते डाल कर ग्रेवी को पकने दें।

पनीर मेथी मसाला

प्रोटीन से भरपूर डिश चाहते हैं, तो पनीर मेथी मसाला बनायें। प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और मसालों के साथ ग्रेवी तैयार करें, फिर इसमें तले हुए पनीर के टुकड़ों के साथ मेथी की पत्तियां डाल कर पकायें।

मेथी मकई पराठा

मेथी मकई पराठा एक स्वस्थ चटपटी रोटी है, जो मक्के के आटे में कटी हुई मेथी की पत्तियां, बारीक कटा प्याज और मसालों के साथ बनायी जाती है। इसे किसी भी सब्जी या दाल के साथ खाया जा सकता है।

मेथी कॉर्न

गर्मियों के मौसम में मेथी कॉर्न खाने में ताज़गी आती है। इसे बनाने के लिए उबले कॉर्न को काजू के पेस्ट, दूध और मसालों के साथ पकायें । फिर, कटी हुई मेथी की पत्तियाँ डालें और उन्हें ग्रेवी में लपेट दें।

मेथी कढ़ी

कढ़ी बनाने के लिए दही में बेसन मिलाकर तैयार करें। जब कढ़ी तैयार हो जाए, तो इसमें मेथी के पत्ते, मेथी के बीज, लाल मिर्च, सरसों के बीज का तड़का लगायें। आप इसे जीरा राइस के साथ खा सकते हैं।

बारिश के मौसम में मेथी के पकोड़े एक स्वादिष्ट नाश्ता है। इसे बनाने के लिए बेसन में कटी हुई मेथी, धनिया, मिर्च, प्याज़ और मसाले मिला लें और सुनहरे होने तक तलें। चटनी या सॉस के साथ गर्मागरम सर्व करें।

मेथी के पकोड़े

श्‍वेता

खीरे से बने स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन

Cucumber Recipes