सुनैना
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए यहां हम उन तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे हमारा दिमाग हमें संकेत देता है कि हमें ब्रेक की जरूरत है।
अगर आपको उन कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो रही है जो आप आसानी से कर लेते थे, तो इसका मतलब आपके दिमाग को आराम की जरूरत है।
जब आपका दिमाग बहुत ज्यादा काम करता है तो तनाव के कारण आपके सिर और गर्दन में दर्द होने लगता है। सिरदर्द मानसिक थकान का लक्षण हो सकता है।
जब आप छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो जाते हैं और अक्सर आपको गुस्सा आ जाता है तो यह दिमाग का तरीका है यह बताने का कि उसे आराम की आवश्यकता है।
जब आपको सोने में कठिनाई हो रही है, रात में बार-बार नींद खुलती है या सुबह उठने पर भी ताजगी महसूस नहीं करते, तो यह संकेत है कि आपको ब्रेक लेने की जरूरत है।
जब हम नए विचारों के साथ आने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं और अपने काम को लेकर हमारा उत्साह कम हो रहा है, तो इस स्थिति में अपने दिमाग को आराम देने की जरूरत है।
जब आपको आसान चीज़ों को याद करने में संघर्ष करना पड़ रहा है तो इसका मतलब आपका दिमाग पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा है और इसे ब्रेक की जरूरत है।
मानसिक थकान अक्सर शारीरिक थकान का कारण बन सकती है। अगर आप बिना काम करे ही थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आपका दिमाग आपको आराम करने का संकेत दे सकता है।
सुनैना