निक्की कुमारी

Lifestyle

Roka Ceremony के लिए बेस्ट हैं मेहंदी के ये डिजाइन: Mehndi For Roka

आपको अपने रोके पर भी मेहंदी के ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन जरूर ट्राई करने चाहिए। आज हम आपको रोके के खास दिन के लिए मेहंदी के कुछ खास डिजाइन्स दिखाने वाले हैं।

भारतीय दुल्हनों में फुल हैंड मेहंदी का चलन काफी पुराना है। हमेशा से ही फुल हैंड वाली मेहंदी काफी पसंद की जाती रही है। ये आपके लहंगे या फिर गाउन दोनों के साथ बहुत ही अच्छा लगेगा। 

फुल हैंड लटकन मेहंदी 

मोर वाले डिजाइन की मेहंदी हमेशा से ही बहुत ही अच्छी लगती है। अगर आप रोके पर भी दुल्हन वाला अहसास करना चाहती हैं, तो आपको पिककॉक डिजाइन वाली ये मेहंदी जरूर रिक्रिएट करनी चाहिए। 

फुल हैंड पिककॉक मेहंदी

दुल्हनों के लिए फुल हैंड मेहंदी का ये वाला डिजाइन भी परफेक्ट रहेगा। फूलों वाला डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगता है। ये डिजाइन फ्लोरल वाले अन्य मेहंदी डिजाइन्स से काफी यूनिक और क्लासी है। 

फुल हैंड फ्लोरल मेहंदी 

अगर आप नेचर लवर हैं, तो आपको एनिमल मेहंदी का ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसमें बहुत ही खूबसूरत मोर, हाथी और फूल बने हुए हैं। नेचर लवर्स के लिए ये डिजाइन बहुत ही शानदार है।

एनिमल डिजाइन नेचर मेहंदी

बेल मेहंदी हर ओकेजन के लिए बेस्ट होती है। अगर आपको भरे-भरे हाथों वाली मेहंदी पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप फ्लोरल बेल वाली मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथ बहुत ही प्यारे लगेंगे। 

फ्लोरल बेल मेहंदी 

लोटस मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इसे लगाना भी काफी आसान है। अगर आप अपने खास दिन पर अपने हाथों की खूबसूरती को भी खास बनाना चाहती हैं, तो आपको लोटस मेहंदी का ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। 

लोटस मेहंदी डिजाइन

निक्की कुमारी

Middle Part Hairstyles का है ट्रेंड, एथनिक आउटफिट के साथ लगेंगे कमाल: Hairstyles