प्रतिमा सिंह
कच्चे दूध को नेचुरल मेकअप रिमूवर के रूप में यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक कॉटन बॉल को रॉ मिल्क में डुबोकर, इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।
मिल्क मेकअप रिमूवर
खीरे के छिलके हटाकर, इसे मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। मेकअप रिमूव करने के साथ ही ये स्किन को मुलायम और बेदाग बनाता है।
खीरा से हटाएं मेकअप
एक कटोरी में इन दोनों चीजों को जरूरत के अनुसार डालें। फिर इसमें दो चम्मच नारियल का तेल डालें। सभी को अच्छे से मिला लें और इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें फिर पानी से धो लें।
हनी और एलोवेरा
दो चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इन दोनों चीजों को मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
नींबू और शहद
आधे कप बेसन में आधे चम्मच हल्दी को डालकर उसमें थोड़ा पानी डालें और पेस्ट बना लें। पेस्ट को लगाकर चेहरे पर मसाज करें। फिर चेहरे को ठंडा पानी से धोएं और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।
हल्दी और बेसन
मेकअप हटाने के लिए दो चम्मच ऑलिव ऑयल और दो चम्मच नारियल को मिला लें। अब कॉटन में इसे लगाकर अपने चेहरे से मेकअप को रिमूव करें। अब गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।
नारियल और ऑलिव ऑयल
एक कप गुलाब जल में दो चम्मच ऐलोवेरा जेल और दो चम्मच ग्लिसरीन डालें। इस घोल को हाथों में लेकर चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
ग्लिसरीन और गुलाबजल
प्रतिमा सिंह