श्वेता
मेकअप करते समय छोटी-छोटी गलतियां आपकी सूरत बिगाड़ सकती हैं। चलिए जानते हैं कि मेकअप करते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मेकअप करने से पहले चेहरे को बार-बार न धोएं। इससे त्वचा की नमी खत्म हो जाती है और स्किन रुखी हो जाती है।
मेकअप कभी भी ड्राई स्किन पर नहीं करना चाहिए। रूखे चेहरे पर मेकअप करने से आपके चेहरे का निखार चला जाता है।
मेकअप करते वक्त सबसे जरूरी होता है सही रोशनी का होना। कमरे में अगर अंधेरा हो तो मेकअप कहीं ज्यादा और कहीं कम लग जाता है।
मेकअप में फाउंडेशन जरूरी है लेकिन ज्यादा फाउंडेशन लगाने से आपके मेकअप में कहीं कहीं दरार आ जाती हैं इसलिए हल्का फाउंडेशन लगाएं।
मेकअप करते वक्त ध्यान रखें कि आपके चेहरे के मुताबिक ही मेकअप प्रोडक्ट चुनें नहीँ तो आपके चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है।
एक ही जगह पर बहुत ज्यादा कंसीलर न लगाएं। डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए उस पर ज्यादा कंसीलर लगाने से आप उम्रदराज दिख सकती हैं।
मेकअप करते समय आई शेड्स का चुनाव संभलकर करें, क्योंकि गलत आई शेड्स आपके पूरे लुक को खराब कर सकते हैं।
श्वेता