प्रतिमा सिंह
जिनकी आंखें बड़ी और खूबसूरत होती है उनके चेहरे का नूर अपने आप ही बढ़ जाता है। आंखें हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं लेकिन कई लोगों की आंखें छोटी होती हैं तो उनका क्या?
सर्जरी कराने का ऑप्शन काफी रिस्की होता है। अगर आप इससे बचना चाहती हैं तो आप कुछ खास टिप्स एंड ट्रिक्स को कॉपी कर सकती हैं, जिससे आप अपनी छोटी आंखों को भी बड़ा दिखा सकती हैं।
आई मेकअप के दौरान हमेशा ध्यान रखें कि अंडर आई कंसीलर से ही इसकी शुरुआत करनी चाहिए। आंखों के नीचे के काले घेरे को छुपाने के लिए अपनी स्किन टोन के हिसाब से अंडर आई कंसीलर चुनना चाहिए।
स्टेप 1- अंडर आई कंसीलर
आईलैशेस को हाईलाइट जरूर करें। इसके लिए मस्कारा को उपयोग में लाएं। मस्कारा वैंड से आईलैशेस को कर्ल करें और प्रोडक्ट की गांठ बनने से बचने के लिए वैंड को धीरे-धीरे ही आईलैशेस पर अप्लाई करें।
स्टेप 2- पलकें हाइलाइट करें
आंखों की वाटर लाइन पर व्हाइट या न्यूड आईलाइनर लगाकर आप अपनी आंखों को बड़ा और आकर्षक दिखा सकती हैं। आंखों की निकली वाटर लाइन पर व्हाइट या न्यूड लाइनर पेंसिल से लाइन क्रिएट करें।
स्टेप 3- व्हाइट या न्यूड आईलाइनर
अगर आपकी आंखें छोटी और गोल है तो इन्हें बड़ा दिखाने के लिए फिशटेल आई लाइनर क्रिएट करें। लेकिन अगर आपकी आंखें छोटी और लंबी हैं तो थिक और हाई विंग आईलाइनर को अप्लाई करें।
स्टेप 4- आईलाइनर लगाएं
टाइट लाइनिंग का अर्थ होता है कि आंखों के लोअर वाटर लाइन के साथ-साथ अपर वाटर लाइन पर भी आई लाइनर को अप्लाई करना होता है। ऐसा करने से आपकी पलकें घनी और मोटी नजर आती हैं।
स्टेप 5- टाइटलाइनिंग करें
प्रतिमा सिंह