मकर संक्रांति पर भारत के अलग-अलग राज्यों की 15 डिशेज़
Makar Sankranti
निधि मिश्रा
खिचड़ी, यूपी
मकर संक्रांति पर बिहार और यूपी में चावल और उड़द दाल की खिचड़ी बनाई जाती है।
उन्धीयू, गुजरात
ये डिश गुजरात की खासियत है। इसे मकर संक्रांति पर बाजरे की रोटी के साथ खाया जाता है।
घुघुतिया, उत्तराखंड
घुघुतिया को उत्तराखंड में मकर संक्रांति पर बनाते है। इसे गेहूं के आटे और गुड़ के साथ बनाया जाता है।
गजक, मध्यप्रदेश
गजक को तिल, गुड़ और घी से तैयार किया जाता है। इसे मध्य प्रदेश में संक्रांति पर खाते है।
पुरन पोली, महाराष्ट्र
पूरन पोली महाराष्ट की फेमस डिश है। चने के दाल और गुड़ की स्टफिंग को आटे में भरकर बनाते है।
दही चूड़ा, बिहार
दही चूड़ा बिहार की एक खास रेसिपी है। इसे मंकर संक्रांति पर गुड़ के साथ खाया जाता है।
फैनी, राजस्थान
फैनी राजस्थान की ट्रेडिशनल रेसिपी है। चावल को पीसकर दूध के साथ मिलाकर खीर तैयार की जाती है।
मकरा चौला, ओडिशा
संक्रांति पर ओडिशा में मकरा चौला बनाते है। इसे चावल के आटे, नारियल और दूध के साथ बनाया जाता है।
पीठा, बंगाल
पीठा बंगाल की ट्रेडिशनल रेसिपी है। चावल के आटे में गुड़ और नारियल भरकर बनाते है।
मुरूक्कु, तमिलनाडु
मुरूक्कु को उड़द दाल, आटा और तिल के साथ गूंधकर बनाते है। ये एक नमकीन डिश है।
खन्डोह, असम
असम में मकर संक्रांति पर सुबह के नाश्ते में खन्डोह खाया जाता है। ये चावल को फ्राई करके दही, गुड़ और दूध के साथ बनाते है।
गन्ने के रस की खीर, पंजाब
मकर संक्रांति पर पंजाब में गन्ने के रस की खीर जरूर बनाई जाती है। दूध और चावल के साथ गन्ने के रस को मिक्स करके बनता है।
तिल के लड्डू, झारखंड
इस लड्डू को तिल और गुड़ से तैयार किया जाता है। इसे बिहार - झारखंड में तिलवा भी बोलते है।
अप्पलू, आंध्रप्रदेश
इसे गेहूं के आटे, चावल के आटे और गुड़ से बनाते है। इसे आंध्रप्रदेश में मकर संक्रांती पर बनाया जाता है।
सक्कर पोंगल, केरल
सक्कर पोंगल मकर संक्रांति पर केरल में बनाया जाता है। इसे चावल के साथ गुड़, दूध और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर तैयार करते है।
बिना चाशनी के कैसे बनाएं तिल गुड़ के लड्डू
Makar Sankranti
निधि मिश्रा
Learn more